सिद्धाैर ब्लॉक की गौशाला में अव्यवस्थाओं का बोलबाला
कोठी/ बाराबंकी, अमृत विचार। बेसहारा पशुओं के लिए ब्लॉक क्षेत्र में बनी गौशाला में अव्यवस्थाओं का बोलाबाला है। जहां गर्मी में सूखा भूसा देकर नाम मात्र का चारा दिया जा रहा है। वहींं बिना टीन शेड के ही पशुओं को रख धूप में चारा खिलाया जाता है। ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी भी गौशाला देखने तक नहीं जाते हैं। जिससे पशुओं को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
सिद्धाैर ब्लॉक क्षेत्र के पश्चिम बेलाव में बनी गौशाला में 110 जानवरों को रखने के लिए व्यवस्थाएं संचालित है। लेकिन जहां पशुओं को चारा दिया जाता है। वहां कोई व्यवस्था दुरूस्त नहीं है। इस भीषण गर्मी में खुले आसमान में कड़ी धूप में पशुओं को सूखा भूसा चारा दिया जाता है। वहीं विद्युत कनेक्शन भी नही है। जनरेटर चलाकर सिर्फ सुबह शाम ही पानी पशुओ को मिलता है। जिससे पशु दोपहर में गर्म पानी पीने को मजबूर है। वर्तमान में गौशाला में वहां 90 जानवर है। जिसमें 20 गाय व 70 सांड हैं। लेकिन शासन की गाइडलाइन के हिसाब से उसकी देखरेख नहीं हो रही है।
गौशाला की चार दिवारी के निर्माण तो है लेकिन गर्मी से पशुओं का बुरा हाल है। पेड़ों की छांव भी वहां नाम मात्र की भी नहीं है। बीडीओ सिद्धाैर पूजा सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। जांच कर गौशाला पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी।
ये भी पढ़ें -दिल्ली: लाजपत नगर के अस्पताल में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
