इंडो नेपाल बॉर्डर पर 62.51 लाख नकदी के साथ दो गिरफ्तार
रूपईडीहा/ बहराइच, अमृत विचार। भारत नेपाल सीमा पर बहराइच निवासी दो लोगों को एसटीएफ और पुलिस की टीम 62.51 लाख रूपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।
भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा में बुधवार शाम को एसटीएफ बाबागंज और पुलिस संयुक्त जांच कर रही थी। जांच के दौरान सीमा पर बैग के साथ दो लोगों को पकड़ा गया। दोनों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 62 लाख 51 हजार रूपये भारतीय नोट बरामद हुए। इस पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि जिले के दो लोगों को नकदी के साथ पकड़ा गया है। नकदी की गिनती की जा रही है। जांच के बाद सभी के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -बहराइच: पहले पीने के लिए पानी दिया और फिर शुरू कर दी पिटाई-देखें Video
