Bareilly News: विधानसभा चुनाव में जहां से बीजेपी के बने विधायक, वहां लोकसभा चुनाव में कम हुए वोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव 2022 में जिले में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला लेकिन दो साल बाद लोकसभा चुनाव में नतीजा उलट रहा। विधानसभा चुनाव में वोट पाकर विधायक बने नेता लोकसभा में अपने बराबर वोट नहीं दिला पाए। कहीं वोट बढ़े तो कहीं कम हुए हैं। मीरगंज और भोजीपुरा के विधायकों ने अपनी-अपनी पार्टी के लिए लोकसभा में ज्यादा वोट पाए हैं।

बरेली लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्रों में चार पर भाजपा और एक पर सपा के विधायक हैं। आंकड़ों को देखें तो विधानसभा चुनाव में शहर विधानसभा में भाजपा को 1 लाख 29 हजार 14 वोट मिले थे, जबकि लोकसभा चुनाव में इसी क्षेत्र में एक लाख 24 हजार 129 वोट मिले।

 कैंट में विधानसभा चुनाव में 98 हजार 931 वोट मिले तो लोकसभा चुनाव में 95 हजार 940 वोट मिले हैं। इन दोनों क्षेत्रों में सपा का प्रदर्शन बेहतर रहा है। विधानसभा चुनाव में कैंट में सपा को 88 हजार 163 वोट तो लोकसभा चुनाव में 92 हजार 654 वोट मिले हैं। वहीं शहर में 96 हजार 694 और लोकसभा चुनाव में एक लाख 5 हजार 900 वोट मिले हैं।

विधानसभा चुनाव में मीरगंज में भाजपा को एक लाख 16 हजार 435 वोट मिले थे लेकिन लोकसभा चुनाव में 1 लाख 20 हजार 977 वोट मिले हैं। सपा यहां भी लाभ में रही है। सपा को विधानसभा चुनाव में 83 हजार 955 और अब 93 हजार 943 वोट मिले हैं। विधानसभा चुनाव में नवाबगंज में भाजपा को 1 लाख 11 हजार 113 वोट मिले थे और अब एक लाख छह हजार 279 वोट मिले हैं। सपा को तब एक लाख एक हजार 876 वोट और अब एक लाख सात हजार 183 वोट मिले हैं।

भोजीपुरा विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी के कब्जे हैं। यहां सपा पहले भी लाभ में थी और अब भी। हालांकि भाजपा का प्रदर्शन भी पिछली बार से काफी सुधरा है लेकिन सपा के मुकाबले कम ही है। विधानसभा चुनाव में यहां सपा को एक लाख 19 हजार 402 वोट मिले थे और अब यहां एक लाख 31 हजार 145 वोट मिले हैं। भाजपा को तब यहां एक लाख नौ हजार 993 वोट मिले थे और इस बार एक लाख 18 हजार 275 वोट मिले हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने कुछ भी बताने से किया इंकार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार