Bareilly News: 35 गांवों को प्राधिकरण में मिलाने की प्रक्रिया होगी तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एनओसी हो सकेगी जारी, आचार संहिता हटने के बाद विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार

बरेली, अमृत विचार। विकास प्राधिकरण की जिले में अपनी सीमा विस्तार की कार्यवाही को अब दिशा मिल सकेगी। कैबिनेट से प्रस्ताव पास होने के बाद कुछ विभाग से एनओसी मांगी जा चुकी है। आचार संहिता की वजह से यह कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पा रही थी, लेकिन अब यह गति पकड़ेगी।

जिले की सदर, फरीदपुर और आंवला तहसील के 35 गांवों को बीडीए की सीमा में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। गांवों को प्राधिकरण की सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव कैबिनेट से पास हो चुका है। उसके बाद अब कई विभागों से एनओसी भी मांगी गई है। आचार संहिता की वजह से यह काम सुस्त पड़ गया था। फिलहाल प्राधिकरण विकास क्षेत्र में 264 राजस्व ग्राम शामिल हैं। 

पहले तीनों तहसीलों के 31 गांवों को बीडीए में शामिल करने का प्रस्ताव था, अब इनकी संख्या बढ़ाकर 35 कर दी गई है। आंवला के 14 और सदर तहसील के पांच गांव बीडीए में शामिल करने का प्रस्ताव है। फरीदपुर के 12 गांव बीडीए में शामिल करने का प्रस्ताव था, अब इनकी संख्या 16 कर दी गई है। शासन ने पिछले महीने तीनों तहसीलों से इन गांवों के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद यह प्रक्रिया थम गई थी।

इन गांवों को बीडीए में शामिल करने का प्रस्ताव
सदर तहसील के गांव लहबरी, भगवतीपुर, कमुआ कलां, नरोत्तमनगला, भीकमपुर माफी, आंवला तहसील के अखा एहतमाली, अखा मुस्तिकल, कोहनी परतापुर, मजनूपुर, रफियाबाद, कैमुआ, सरदार नगर, चाड़पुर, आलमपुर जाफराबाद, नवदिया, बढरई कुइया, मिलक मंशारामपुर, वाहनपुर, फरीदपुर तहसील के गांव दहलऊ ई जेढ़, समोची ई जेढ़, खमरिया ई जेढ़, बाहनपुर, जेड़, मेगीनगला, गौसगंज सराय, नौगवां, उदयपुर मोहनलाल, सरायपट्टी सब्दलपुर, सरकड़ा, इनायतपुर, मकसूदपुर, रसुइया, नेवदिया देहा जब्ती, मटिया नगला को बीडीए में शामिल करने का प्रस्ताव है। बीडीए अफसरों के अनुसार आचार संहिता हटने के बाद अब विभागों से मांगी गई एनओसी पर क्या कार्यवाही हुई है। इसकी प्रगति आंकी जाएगी। एनओसी के बाद उसी दिन कट आफ डेट होगी।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: अमृत विचार की पौधा वितरण मुहिम को लोगों का मिला साथ

 

 

 

संबंधित समाचार