सीतापुर: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ 25 हजार का इनामिया बदमाश, गिरफ्तार
पुलिस ने बगैर नंबर प्लेट बाइक और अवैध असलहा सहित अन्य सामान किया बरामद
सीतापुर,अमृत विचार। सिधौली कोतवाली इलाके में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश जख्मी हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने बगैर नंबर प्लेट की बाइक सहित अवैध असलहा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश पर जिले के विभिन्न थानों सहित गैर जनपदों में करीब 15 मुकमदे दर्ज है।
गुरुवार की सुबह मुखबिर को मिली सूचना के आधार पर चोरी के गैंग के गुजरने की सूचना पर सिधौली और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बाड़ी से लक्ष्मनपुर जाने वाले गौशाला तिराहे मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रखा था। पुलिस का दावा है कि इस दौरान बगैर नंबर प्लेट बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति को आता देखकर उसे रुकने के लिए इशारा किया गया। पुलिस बल को देखकर बाइक सवार ने अवैध असलहे से पुलिस पर फायर झोंक दिया।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवावी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया। पुलिस ने मौक़ाय वारदात पर उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने मौक़ाय वारदात का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की गिरफ्तर में आया बदमाश चोरी,नकबजनी जैसी वारदातों का मास्टरमाइंड अपराधी है।

इसकी पहचान विजय कुमार पुत्र छेदी लाल निवासी लोनियनपुरवा था रेउसा के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि यह अभियुक्त थानगांव में दर्ज एक मुकमदे मे वांछित चल रहा था। इस अपराधी के ऊपर सीतापुर समेत विभिन्न जनपदों में चोरी नकजबनी सहित अन्य मामलों के करीब 15 से अधिक मुकमदे दर्ज है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के बाद जेल भेजने की कार्रवाई अमल में लाएगी।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: 10 माह से बाल पुष्टाहार विभाग की सीडीपीओ को नहीं मिला वेतन, जानें वजह
