Fatehpur Fire: दुकान में लगी भीषण आग...ऊंची-ऊंची उठने लगी लपटें, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में दुकान में आग लग गई

फतेहपुर, अमृत विचार। नवीन मंडी के समीप रखी एक गुमटी में बुधवार की देर शाम भीषण आग लग गई। जिससे गुमटी आग का गोला बनकर धू धूकर जलने लगी। 

बुधवार की देर शाम नवीन मंडी के समीप रखी राजू की गुमटी धू धू धूकर जलने लगी। गुमटी को जलता देर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ देर बाद लोगों ने किसी प्रकार से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन लोगों को सफलता हाथ नहीं और गुमटी जलकर राख हो गई।

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा सिगरेट पीने के बाद जलती हुई सिगरेट फेंक दी गई थी। कुछ देर बाद वह आग धधक उठी और गुमटी को अपने चपेट में ले लिया। जिससे गुमटी पर रखा सामान जलकर राख हो गया। राजू गुमटी में पान मसाला बेचने का काम किया करता था। 

ये भी पढ़ें- Kanpur Suicide: फंदे से लटकता मिला दंपती का शव...तीन साल पहले हुई थी शादी, परिजन शव देख हुए बदहवास

संबंधित समाचार