Kanpur Weather Today: रहेगी उमस भरी गर्मी, और सताएगी लू...हीट वेव से तप रहा शहर, पारा 43 के पार
कानपुर में गर्मी से लोग परेशान है
कानपुर, अमृत विचार। हाई क्लाउड्स के बावजूद सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों से शहर गर्म है। गुरुवार को कानपुर नगर में पारा सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर चढ़कर 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
एक ओर लू के थपेड़ों से राहगीर परेशान हैं वहीं बदली के बाद भी सूरज की तपिश लोगों को सता रही थी। चटक धूप के चलते सुबह 11 बजे ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। दो घंटे के भीतर ही दोपहर 1 बजे पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। लू के थपेड़े औसतन 6.4 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चले।
यह जानकारी देते हुए सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी अधिक है जिससे रात में भी उमस भरी गर्मी परेशान करती है। कभी पश्चिमी विछोभ एवं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आर्द्र हवाओं के आने से भी रिलेटिव ह्यूमिडिटी भी बढ़ गई।
आगामी 10 जून तक बदली रहेगी लेकिन तापमान सामान्य से अधिक ही रहेगा। डा. पांडेय ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान कानपुर मण्डल सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी बने रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Bikru Kand: बिकरू कांड की आरोपी मनु पांडे की संपत्ति सीज...घटना के बाद से चल रही थी फरार, पुलिस ने बनाया सरकारी गवाह
