अखिलेश यादव छोड़ सकते हैं यूपी विधानसभा सदस्यता! जानिए किसे मिलेगी नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी
लखनऊ। कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद कायस लगाया जा रहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव अब यूपी विधानसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे। दावा है कि अखिलेश यादव सांसदी बरकरार रखेंगे।
अखिलेश यादव के करहल से इस्तीफा देने के बाद इस सीट से कौन चुनाव लड़ेगा, अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। हालांकि चर्चा है कि मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव को करहल विधानसभा से चुनाव लड़ाया जा सकता है। अखिलेश, नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ेंगें। हालांकि सपा का नया नेता प्रतिपक्ष कौन होगा इसको लेकर अखिलेश दिल्ली से लौट कर फैसला करेंगे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: 10 माह से बाल पुष्टाहार विभाग की सीडीपीओ को नहीं मिला वेतन, जानें वजह
