Bareilly News: दिल्ली की युवती से अस्पताल में दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो...पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दिल्ली से यहां आकर अस्पताल का संचालन करने वाली युवती से दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। अस्पताल भी हड़प लिया। विरोध करने पर उसके साझेदार पर जानलेवा हमला किया। एडीजी के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पूर्वी दिल्ली की रहने वाली युवती ने एडीजी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दिल्ली के रियाज उसके बिजनेस पार्टनर हैं। जुलाई 2022 में वे लोग बरेली में अस्पताल खोलने आए थे। यहां नकटिया के सैदपुर खजुरिया निवासी अलीशेर खान से मुलाकात हुई।

अलीशेर ने आरटीओ कार्यालय के सामने अपना भवन किराए पर दिया। एग्रीमेंट होने के बाद युवती व उसके बिजनेस पार्टनर ने अस्पताल निर्माण में करीब 90 लाख रुपये खर्च कर दिए। इसके बाद अस्पताल संचालन का जिम्मा अलीशेर खान को दिया गया। 10 सितंबर 2022 को अस्पताल का संचालन शुरू हो गया। 

इसी दौरान अलीशेर खान का पुत्र नदीम युवती व उसके साझेदार को एक होटल में ले गया। खाना खिलाकर अस्पताल लाया। यहां रियाज को ऊपर एक केबिन में बैठाकर कुछ कागजात देखने को दिए। इसी दौरान नदीम ने युवती को अस्पताल का प्रथम तल दिखाने ऊपर ले गया। यहां एक केबिन में ले जाकर युवती से कहा कि वह रियाज का साथ छोड़ दे। वे दोनों मिलकर अस्पताल हड़प लेते हैं। युवती ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान नदीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो बना ली। 

घटना के बाद नदीम ने युवती को धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देगा। युवती ने 18 मई को दुष्कर्म की बात अपने साझेदार रियाज को बताई। रियाज ने अलीशेर खां को फोन पर घटना की जानकारी देते हुए अस्पताल बुलाया। यहां अलीशेर व उसके लड़कों ने रियाज पर हमला कर दिया। एडीजी के आदेश पर कैंट पुलिस ने अलीशेर खान, उसके पुत्र नदीम, अजीम, मुजीब और तौफीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: घर में घुसकर महिला से लूटपाट करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

 

 

संबंधित समाचार