Auraiya Crime: खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...परिजनों में मचा कोहराम
औरैया में किसान की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत
औरैया, अमृत विचार। खेत में मूंग की रखवाली करने गये किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने मृतक को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक के चोट के निशान से ऐसा लगता है कि किसी जानवर ने मार दिया है।
अछल्दा थानाक्षेत्र के ग्राम सारंग पुर निवासी विमलेश यादव पुत्र चन्द्रभान उम्र लगभग 50 वर्ष बुधवार सुबह खाना खाकर अपने खेतों की तरफ गया हुआ था। शाम को वह घर नहीं पहुंचा। गुरुवार सुबह वह अपने खेतों के पास मृत पड़ा हुआ था।
सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के एक पुत्र गुलशन है वह अपने मामा के यहां रहता है।
मृतक की पत्नी का करीब 15 वर्ष पहले निधन हो गया था। किसान अपने घर पर अकेला ही रहता था। वह शराब पीने का आदी था, उसके खेतों में मूंग की खेती है उसी की वह रखवाली भी करता था।
मृतक के आंख व चेहरे पर चोट का निशान भी है जिससे यह प्रतीत होता है कि कही किसी जानवर ने तो नहीं मार दिया घटना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार व थाना प्रभारी अशोक उपाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है l
ये भी पढ़ें- Kanpur Suicide: फंदे से लटकता मिला दंपती का शव...तीन साल पहले हुई थी शादी, परिजन शव देख हुए बदहवास
