विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं कार्यदायी संस्थाएं :DM श्रावस्ती
श्रावस्ती, अमृत विचार। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों/कार्यदायी संस्थाओं के साथ नीति आयोग, क्रिटिकल गैप्स एवं त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत कराये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से कराये जा रहे निर्माण कार्यो की गहन समीक्षा की और निर्देशित किया कि निर्माणाधीन विकास कार्यों को तेजी से कराकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से उन्हें पूरा कराया जाय। जिले में निर्माणाधीन विकास कार्याें में शिथिलता कदापि न बरती जाय और समय सीमा के अन्तर्गत उनको हर हाल में पूरा किया जाय।
उन्होने कहा कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों/कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधकों का दायित्व बनता है कि वे अपने विभागों से सम्बन्धित कराये जा रहे निर्माण कार्याें को मौके पर जाकर देखे और गुणवत्तायुक्त ढंग से उन्हें पूरा कराये। निर्माणाधीन कार्याें के गुणवत्ता की जांच टेक्निकल टीम से करायी जाय। यदि उसमें कमी मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के साथ-साथ सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों पर भी कार्यवाही सुनिश्चित होगी।
इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार अधिकारी यादव, अपर संख्याधिकारी विजय जैसवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग,अधिशासी अभियंता जल निगम, समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण सहित समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी/अभियन्ता तथा कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें -Vat Savitri Vrat: श्रावस्ती में अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा, लगाए फेरे
