Etawah: जिला पुलिस को मिली कैमरा लगी सात स्कार्पियो व दो बाइकें, एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर थानों के लिए किया रवाना
इटावा में जिला पुलिस को मिली कैमरा लगी सात स्कार्पियो व दो बाइकें
इटावा, अमृत विचार। पुलिस लाइन में एसएसपी ने डायल मुख्यालय 112 द्वारा जनपद को आवंटित की गयी सात नई स्कोर्पियो कार एवं दो मोटर साइकिल को हरी झंडी दिखाकर थानों की ओर रवाना किया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मुख्यालय 112 द्वारा इटावा को आवंटित की गयी सात नई स्कार्पियो कार एवं दो पल्सर मोटर साइकिल को हरी झंडी दिखाकर थानो पर रवाना किया गया। थाना फ्रेण्डस कालोनी (पीटीजेड कैमरा), थाना ऊसराहार, थाना जसवन्तनगर (पीटीजैड कैमरा), थाना भरथना, थाना बकेवर, थाना चौबिया, थाना सैफई को नई स्कोर्पियो कार आवंटित की गयी एवं थाना लवेदी और थाना चकरनगर पर नई पल्सर मोटरसाइकिल आवंटित की गयी।
नई स्कोर्पियों कार के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि यह हाई टेक्नोलॉजी से लैस कार हैं जिसमें से 02 स्कोर्पियो कार पर 01 कैमरा लगा है जो बड़ी घटना पर साक्ष्य के काम आयेगी यह कैमरा 02 किलो मीटर की परिधि पर भी फोटो ले सकता है और यह 360 डिग्री घूम सकता है जिससे किसी भी दिशा में होने वाली किसी भी घटना का साक्ष्य आसानी से एकत्रित किया जा सकता है।
यह कैमरा किसी भी व्यक्ति की शक्ल और वीडियो रिकार्डिंग कर सकता है ऐसे में कोई भी व्यक्ति अगर कहीं हंगामा करता है तो आसानी से पकड़ा जा सकता है इस कैमरे की मॉनीटरिंग सीधे मुख्यालय स्तर लखनऊ से की जायेगी एवं शेष गाड़ियों में भी जल्द ही कैमरे लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सुबोध गौतम एवं प्रतिसार निरीक्षक प्रभारी डायल-112 सहित अन्य पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- Kanpur: वटवृक्ष की पूजा करके घर लौट रही महिला से लुटेरों ने लूटी चेन...वारदात CCTV में कैद, पुलिस तलाश में जुटी
