Kanpur: वटवृक्ष की पूजा करके घर लौट रही महिला से लुटेरों ने लूटी चेन...वारदात CCTV में कैद, पुलिस तलाश में जुटी
कल्याणपुर में लुटेरों ने महिला की लूटी चेन
कानपुर, अमृत विचार। रिटायर्ड शिक्षिका के साथ चेन लूट की वारदात का अभी पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई थी, कल्याणपुर थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह वटवृक्ष की पूजा कर घर लौट रही महिला के साथ बाइक सवार लुटेरों ने चेन लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट की घटना को अंजाम देने लुटेरे मौके से फरार हो गए। हालांकि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
कल्याणपुर कला अपने मायके आई पीड़िता चित्रा मिश्रा ने बताया कि उसकी ससुराल नवाबगंज ख्योरा है। पति विवेक मिश्रा प्राइवेट शिक्षक के साथ भाजपा में शिक्षक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष है।
गुरुवार को वह मायके से पनकी रोड स्थित वटवृक्ष की पूजा करने आई थी। पूजा करके वह अपनी बड़ी बहन रेखा के साथ घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान आल मेगा मार्ट वाली गली के पास बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर चेन लूट ली। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दो लुटेरे कैद हो गए। जिसमें एक लुटेरा हेलमेट लगाए बाइक चला रहा है और लूट के बाद कल्याणपुर क्रॉसिंग की ओर फरार हो गए।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: दो बेटी होने के बाद तीसरी बार गर्भवती होने पर कराया गर्भपात...मां और गर्भस्थ शिशु की मौत, हत्या का आरोप
