बरेली: शादी का झांसा देकर कराया युवती का धर्म परिवर्तन, दोस्त ने किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। बिहार की रहने वाली युवती को दिल्ली में काम करने के दौरान बहेड़ी के दूसरे समुदाय के युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके बाद वह उसे लेकर अपने घर चला आया। यहां उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा कर उससे निकाह कर लिया। इस दौरान युवक के मिलने वाले ने युवती को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने इसकी शिकायत युवक से की तो उसे उन लोगों ने जिंदा चलाने की धमकी दी। युतवी ने इस मामले मे थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। 

बिहार के हिसुआ पोस्ट की रहने वाली युवती ने बताया कि वह दिल्ली में काम कर रही थी। इस दौरान उसको बहेड़ी के सुन्नी मोहल्ले में रहने वाले आरिफ पुत्र इस्लाम ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसको एक साल पहले अपने घर ले आया। घर लाकर उसने जबरन युवती का धर्म परिवर्तन करा कर उससे निकाह कर लिया। चार जून को जब आरिफ किसी काम से बाहर गया हुआ था। 

आरिफ के दोस्त तालीब ने घर में घुसकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। जब पांच जून को आरिफ घर पर आया तो उसने उसे सारी बात बताई। जिस पर आरिफ ने उसे चुप रहने को कहा और विरोध पर उसे जिंदा जलाने की धमकी दी। इस मामले में पीड़िता ने थाना बहेड़ी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- बरेली: BDA का चला बुलडोजर, 21 हजार वर्ग मीटर में बन रहीं तीन अवैध कालोनियां ध्वस्त

संबंधित समाचार