Honey Bees Attack In Fatehpur: मधुमक्खियों ने किया हमला...किसान की मौत व नाती घायल, चीख सुन परिजन ले गए थे अस्पताल
फतेहपुर में मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत
फतेहपुर, अमृत विचार। मधुमक्खियों के हमले से एक किसान व उसका नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने किसान को मृत घोषित कर नाती का उपचार शुरू कर दिया।
थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत फैजुल्लापुर गांव निवासी मेवालाल (55) अपने नाती रमेंद्र के साथ तरोई तोड़ने खेत गया था। तभी तरोई के खेत में मधुमक्खियों ने अपना छत्ता बना रखा था, तभी अचानक मेवालाल से मधुमक्खी लगे पेड़ में हाथ लग गया। जिससे मधुमक्खियों ने मेवालाल के पर हमला कर दिया।
वहीं मधुमक्खी के काटने से अपने बाबा की चीख-पुकार की आवाज सुनकर पास में तरोई तोड़ रहा नाती रमेंद्र भाग कर अपने बाबा मेवालाल के पास आया और बाबा को मधुमक्खियों से बचाने की कोशिश करने लगा। बचाने में मधुमक्खियों रमेंद्र के ऊपर हमला बोल दिया।
दोनों की चीख पुकार सुन कर आसपास के खेतो के लोग भाग कर आए और दोनों को किसी तरह बचाने की कोशिश करने लगे। लेकिन जब तक बचाते तब तक बाबा नाती गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। घटना की जानकरी पर पहुंचे परिजनों ने दोनो को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने मेवालाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि नाती रमेंद्र को भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- Fatehpur Murder: दोस्त ने दोस्त के सिर पर पत्थर से वार कर उतारा मौत के घाट...कहासुनी होने के बाद घटना को दिया अंजाम
