बरेली: सेना के तीन जवान समेत 52 कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार सिविल लाइंस के चार लोग, पांच निजी अस्पताल में संक्रमित निकले है। इसके अलावा सेना के तीन जवानों और सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार सिविल लाइंस के चार लोग, पांच निजी अस्पताल में संक्रमित निकले है। इसके अलावा सेना के तीन जवानों और सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 153 हो गई है।

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के अनुसार, मंगलवार को आईवीआरआई से 2490 सैंपलों की जांच में चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एंटीजन व ट्रूनॉट से 33 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष संक्रमित निजी लैब से निकले हैं। कुल 52 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इन इलाकों में मिले संक्रमित
चंदोला, भूड़, शिवाजी नगर, जाटवपुरा, स्वालेनगर, जनकपुरी, आवास विकास, बड़ी विहार, तिलक कालोनी, गोल्डन ग्रीन पार्क, सिविल लाइंस, जलाल नगर, कटरा चांद खां, तुलसी नगर, वंसत विहार, राजेंद्र नगर, मॉडल टाउन, सनसिटी विस्तार, पैगापुर, सैजना, बहरौली, मेवात, हाफिजगंज, कैंट, कर्मचारी नगर, फरीदपुर, मुंशी नगर, बिहारपुर, महानगर, कुआडांडा, बिथरी, शाही में संक्रमित मिले हैं।

संबंधित समाचार