रामपुर : पुलिस की गोली लगने से गो-तस्कर घायल, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। बिलासपुर पुलिस देर रात चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान ईशानगर चौकी क्षेत्र के जाफराबाद गांव के जंगल में अजीम पुत्र अफसर निवासी नगलिया आकिल थाना अजीमनगर बिना नम्बर की बाइक से आ रहा था। पुलिस ने उसको रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। 

अपने आप को बचाते हुए पुलिस ने जबावी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। जिसको तुरंत प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बिलासपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा दो खोखे व दो जिन्दा कारतूस और एकबिना नंबर की बाइक  बरामद हुई। पुलिस काफी समय से उसको तलाश रही थी।

ये भी पढे़ं : मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के बाद इस मस्जिद में इमामत करके दूसरी बार संसद पहुंचे ये मौलाना

संबंधित समाचार