सुलतानपुर: हस्ताक्षर गलत है लोन का पैसा वापस करो, ठग लिए 28,500 रुपए जानें क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। साइबर ठगी की लगातार घटनाएं व पुलिसिया कार्रवाई के बाबजूद भी आए दिन लोग साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। साइबर ठग भी रोज नए नए तरीके से साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जिले की जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अठैसी गांव निवासी महिला सुनीता ने साइबर थाने पर तहरीर दी है। 

पीड़िता ने बताया कि वह गरीब व अनपढ़ महिला है। रोजी रोटी के सिलसिले में वह कमल फिनकैप प्रा लि से 60,000 रुपए 29अप्रैल को लोन लिया था। बीते 9 मई को उसके पास एक फोन आया फोन करने वाले ने खुद को कमल फिनकैप प्रा लि का आधिकारी बताया। फोन करने वाले ने कहा कि जो लोन आपको दिया गया था उसमे आपका हस्ताक्षर गलत है। पैसा वापस कर दो ऑफिस आकर जब हस्ताक्षर कर दोगी तो पैसा मिल जायेगा। 

पीड़िता ने डर कर 28,500 रुपए आनलाइन वापस कर दिया। ऑफिस जाकर पता किया तो ठगी का एहसास हुआ। स्थानीय थाने पर तहरीर पर दी थी कोई कार्रवाई नहीं हुई। साइबर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मस्जिद के सामने सींचपाल की चाकू से गोद कर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

संबंधित समाचार