अयोध्या: बस से टकराई बाइक, चालक की मौत, मां-बेटी गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या-रायबरेली नेशनल हाईवे पर मिल्कीपुर बाजार में बस की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गई। बाइक पर बैठी पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने महमूद अहमद को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटी व पत्नी का इलाज चल रहा है।

 बताया गया कि अमेठी जनपद के थाना शुकुल बाजार क्षेत्र के महोना पश्चिम गांव निवासी महमूद अहमद (55) पुत्र अब्दुल मुईद अपनी बेटी सैहर बानो की दवा कराने अयोध्या जा रहे थे तथा पत्नी सैकुना बानो भी थी। अयोध्या-रायबरेली हाईवे स्थित मिल्कीपुर बाजार से अमानीगंज रुदौली मार्ग पर मुड़ रही भद्र मां शक्ति ट्रेवल्स सुल्तानपुर लिखी बस से बाइक जाकर टकरा गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने देखने के बाद महमूद अहमद को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक पर बैठी बेटी व पत्नी को भी गंभीर चोटे आई है। जिनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि मां- बेटी खतरे से बाहर हैं। इनायतनगर इंस्पेक्टर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाली बस को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मस्जिद के सामने सींचपाल की चाकू से गोद कर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

 

संबंधित समाचार