शाहजहांपुर: बस और पिकअप में जोरदार भिड़ंत, 16 यात्री घायल...नेपाल से जा रहे थे दिल्ली

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

खुटार। नेपाल से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी बस खुटार मैलानी मार्ग पर गांव सरेली मोड़ के पास बृहस्पतिवार रात करीब 10:15 बजे पिकअप से टकरा गई।

हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि सड़क किनारे पलटने से बच गई और बस में सवार करीब 60 यात्रियों की जान जाने से बच गई। लेकिन करीब 16 यात्री मामूली चोटिल हो गए हैं। पुलिस ने बस और पिकअप को कब्जे में ले लिया है। हादसे की सूचना पाकर तमाम ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

इसके अलावा पुलिस यात्रियों को दूसरी बस उपलब्ध कराने के लिए बस के मालिक से संपर्क साधने का प्रयास करती रही और बस चालक भी मामले को टालता रहा। लेकिन देर रात तक यात्रियों को दूसरी बस उपलब्ध नहीं हो पाई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यात्रियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे नेपाल से प्राइवेट बस में सवार होकर प्रांत दिल्ली के आनंद विहार जा रहे थे। बस में करीब 60 यात्री थे। उसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। रात करीब 10:15 बजे खुटार मैलानी मार्ग पर सरेली मोड़ के पास बस ने पिकअप के पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि पिकअप भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी यात्री काम करने दिल्ली जा रहे थे।

यात्रियों ने बताया कि बस का चालक किसी से फोन पर बात करने लगा। इससे बस अनियंत्रित होकर पिकअप से टकरा गई और यह हादसा हो गया। बस में सवार कई लोग घायल हुए हैं। लेकिन इलाज के लिए अस्पताल नहीं भेजा गया। यात्री दूसरी बस आने का कई घंटे से सड़क किनारे बैठकर इंतजार करते रहे।

तेज रफ्तार और फोन बना हादसे की वजह
खुटार। यात्रियों ने बताया कि सभी यात्री नेपाल से दिल्ली बस में सवार होकर जा रहे थे। खुटार मैलानी सरेली मोड़ के पास बस पहुंची तो चालक किसी से फोन पर बात करने लगा। उसे समय बस तेज रफ्तार में थी। इस बीच चालक का स्टेरिंग से ध्यान हट गया और बस अनियंत्रित होकर आगे जा रही पिकअप से टकरा गई। इससे बस में बैठे सभी यात्री एक दूसरे के ऊपर गिरकर चोटिल हो गए। तो कई यात्री बस से टकराने से मामूली घायल हो गए हैं।

बस और पिकअप के एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। बस में सभी सवार यात्री सुरक्षित हैं। दोनों बाहनों को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगा-संजय कुमार, थानाध्यक्ष खुटार

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: बंडा थानाध्यक्ष के खिलाफ भाकियू का भड़का गुस्सा, पैदल किया जिला कूच

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कड़ी सुरक्षा के बीच शाही वेलकम, गुलाबी शहर में तिलक लगाकर मार्को रूबियो का पारम्परिक स्वागत
राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर अब सुनाई देंगे देशभक्ति गीत, योगी सरकार की इस पहल का यात्रियों ने किया स्वागत
Stock Market Closed : अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से शेयर बाजार में तेजी, 1074 अंक उछला  सेंसेक्स, हरे निशान में बंद हुआ निफ्टी 
एटा में किशोरी संग हैवनियात : तीनों युवकों ने अगवा कर किया गैंगरेप, बदहवास हालत में छोड़कर हुए फरार, दो आरोपी गिरफ्तार
Pro Volleyball League: दिल्ली में प्रचंड गर्मी के बावजूद ट्रायल्स में पहुंचे सैकड़ों युवा टैलेंट, DPVL Trials में दिखा गजब का जोश