बरेली: 100 बेड अस्पताल के निर्माण को लेकर संतोष गंगवार ने किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज/बरेली, अमृत विचार। आईटीआर कंपनी लिमिटेड की भूमि पर स्थापित होने वाले अत्याधुनिक ईएसआईसी अस्पताल के लिए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और विधायक डीसी वर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के अब तक हुए कार्य की समीक्षा की। देखा कि लेखपालों की टीम जमीन की नाप जोख कर रही है। अभी कुछ समय पहले राज्य …

सीबीगंज/बरेली, अमृत विचार। आईटीआर कंपनी लिमिटेड की भूमि पर स्थापित होने वाले अत्याधुनिक ईएसआईसी अस्पताल के लिए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और विधायक डीसी वर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के अब तक हुए कार्य की समीक्षा की। देखा कि लेखपालों की टीम जमीन की नाप जोख कर रही है।

अभी कुछ समय पहले राज्य सरकार की टीम भी जमीन का निरीक्षण किया था। वहीं, फैक्ट्री कर्मचारियों को भी उनके बकाया भुगतान का आश्वासन दिया गया हैं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल बनाने के लिए 4.67 एकड़ जमीन बेचने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। इसके लिए श्रम मंत्रालय ने 62.436 करोड़ रुपए का बजट भी जारी कर दिया है।

बोर्ड की बैठक के तहत कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने बैठक बुलाकर इसकी औपचारिकता पूरी कर दी। प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि फैक्ट्री परिसर में बंगला नंबर 11 की भूमि पर ईएसआई अस्पताल बन सकता है।

केंद्रीय मंत्री काफी समय से इस 100 बेड ईएसआई अस्पताल के लिए प्रयासरत थे और उनके इस प्रयास से काफी हद तक अड़चनें खत्म भी हो चुकी हैं। बताया जाता है कि नवरात्र में प्रस्तावित अस्पताल का शिलान्यास हो जाएगा। इस मौके पर सीबीगंज मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश लोधी, केपी राना दया, शंकर साहू समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार