प्रयागराज: भाजपा के खिलाफ अब पोस्टर राजनीति, गठबंधन दलों को चेताया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में कांग्रेस ने शहर के चौक क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ विवादित बयान का पोस्टर लगाते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक दल (राजग) के घटक दलों को सावधान रहने की नसीहत दी गयी है। कांग्रेस नेता इरशाद उल्लाह और अब्दुल कलाम की ओर से भाजपा के खिलाफ शहर में लगाया गया पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए एनडीए एलायंस में शामिल दलों को सचेत रहने को कहा है। पोस्टर में सबसे ऊपर एक छोर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दूसरे छोर पर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का फोटो लगा है। पोस्टर में लिखा गया है कि सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। होशियार रहिए भाजपा इन पार्टियों को खा गई। आगे इंतजार करिए।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मस्जिद के सामने सींचपाल की चाकू से गोद कर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

संबंधित समाचार