बहराइच: सीओ के निलंबन की मांग को लेकर भीम आर्मी का प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक, दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आक्रोशित लोगों ने चाका जल निगम कार्यालय का किया घेराव

बहराइच, अमृत विचार। मोतीपुर थाना क्षेत्र के कंजडवा गांव में अराजक तत्वों द्वारा कुछ दिन पूर्व पंचशील झंडा हटाकर भगवा झंडा लगाए जाने से नाराज भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू किया। इसके बाद सभी ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए सीओ के निलंबन की मांग की। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंजड़वा में पंचशील का झंडा लगा हुआ था। जिसे कुछ अराजक तत्वों ने हटा दिया।

cats

इसके विरोध में भीम आर्मी के लोगों ने नानपारा लखीमपुर मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया था। एसडीएम और पुलिस के अधिकारियों ने समझाते हुए पुनः झंडा स्थापित करवा दिया था। लेकिन पुलिस ने किसी आरोपी को पकड़ा नहीं है और न ही केस दर्ज किया है। साथ ही पुलिस पर भीम आर्मी के लोगों ने हीला हावली बरतने का आरोप लगाया। इसी के विरोध में शुक्रवार को सभी जिला मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद मार्च निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। 

सभी मोतीपुर सीओ राहुल पांडेय के निलंबन की मांग कर रहे हैं। भारी संख्या में जुटी फोर्स के साथ नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा और एसडीएम सदर प्रिंस वर्मा लोगों से वार्ता कर रहे हैं। लेकिन सभी केस दर्ज करने और सीओ के निलंबन की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: मस्जिद के सामने सींचपाल की चाकू से गोद कर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

संबंधित समाचार