Etawah News: चलती ट्रेन से गिरकर नर्सिंग छात्रा की मौत...टूंडला में मेडिकल काॅलेज में कर रही थी बीएससी नर्सिंग
इटावा में चलती ट्रेन से गिरकर नर्सिंग छात्रा की मौत
इटावा, अमृत विचार। दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर डाउन लाइन पर चलती ट्रेन से गिरकर नर्सिंग छात्रा की मौत हो गई। शव के पास बैग मिलने से उसकी पहचान हुई। मौत की जानकरी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर भरथना में मोहल्ला गिहार नगर के पास युवती चलती ट्रेन से गिरकर काल के गाल में समा गई। शव के पास बैग मिलने से परिजनों को सूचना दी गई। मृतका की पहचान गांव पाडियापुरा में रहने वाले सुभाष चंद्र यादव की 18 वर्षीय बेटी संजू यादव के रूप में हुई।
मृतका के चाचा व्रजेंद्र यादव ने बताया की उसकी भतीजी फिरोजाबाद के टूंडला में एफएच मेडिकल काॅलेज से बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। गांव आने के लिए टूंडला से भरथना रेलवे स्टेशन का टिकट लेकर आगरा फफूंद पैसेजर ट्रेन में सफर कर घर आ रही थी।
रात साढ़े नौ बजे संजू को नींद आने के कारण वह ट्रेन से भरथना स्टेशन पर नहीं उतर सकी। इस बीच ट्रेन जब फफूंद की ओर रवाना हो चुकी, उसकी आंख खुल गई। जिसपर उसने चलती ट्रेन से स्थान पर उतरने का प्रयास करने से गिरकर गिट्टी आदि रेलवे बिजली पोल से टकरा गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक छात्रा पांच बहनों में सबसे छोटी थी। उसके बाद एक सबसे छोटा भाई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- Kanpur: दिल्ली में दोनों सांसद वरिष्ठ नेताओं को देंगे चुनावी फीडबैक, भोले को मंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज
