Kanpur Dehat News: नहर में नहाने गया बच्चा डूबा...मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में नहर में डूबने से बच्चे की मौत

कानपुर देहात, अमृत विचार। सिकंदरा थानाक्षेत्र के रोहिनी गांव में दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया बालक डूब गया। जानकारी पर पहुंचे चाचा ने बालक को बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिकंदरा थानाक्षेत्र के रोहिनी निवासी सुमित का सात वर्षीय पुत्र आयुष गांव के बच्चों के साथ पास से निकली नहर में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूब गया। साथ में नहा रहे अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी आयुष के परिजनों को दी। 

मौके पर पहुंचे चाचा मनोज ने कड़ी मशक्कत के बाद खोजकर बालक को नहर से बाहर निकाला और सीएचसी सिकंदरा ले गया। जहां चिकित्सक ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया और बिलखते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: दिल्ली में दोनों सांसद वरिष्ठ नेताओं को देंगे चुनावी फीडबैक, भोले को मंत्री बनाए जाने की चर्चा तेज

संबंधित समाचार