Kanpur Crime: वर्चस्व को लेकर दो गुटों में पथराव और फायरिंग...घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में पथराव और फायरिंग

कानपुर, अमृत विचार। रावतपुर थानाक्षेत्र में वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर पथराव और गालीगलौज हो गई। एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के घर पर पथराव कर दिया। इस दौरान क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैला दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो रात का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शुक्रवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और आरोपियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। 

इस संबंध में कल्याणपुर के सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक पांडेय ने बताया कि रावतपुर थाना क्षेत्र का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो की जांच की गई तो सामने आया कि रावतपुर के रहने वाले शकील नामक व्यक्ति के साथ मारपीट और फायरिंग की वारदात हुई है। शकील की फैजान नामक व्यक्ति से कोई पुराना विवाद चल रहा है।

इस बात को लेकर फैजान अपने कुछ साथियों के साथ शकील से गाली गलौज और फायरिंग की घटना की गई है। शकील की तहरीर पर फैजान और उसके आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ मारपीट, पथराव, फायरिंग समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास और सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। घटना के वीडियों में चेहरे स्पष्ट नहीं हैं। कैमरे से एक-एक आरोपी को चिन्हित किया जा रहा है। घटना गंभीर है, इसमें शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: आगजनी मामले में इरफान समेत पांच दोषियों को सात साल की सजा...विधायकी गई, प्लॉट आगजनी के बाद से जेल में है बंद

संबंधित समाचार