Unnao: हादसे में एसओ औरास समेत चार पुलिस कर्मी घायल...निजी कार से सुल्तानपुर जिले में दबिश देकर लौट रही थीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सड़क हादसे में एसओ औरास समेत चार पुलिस कर्मी घायल

उन्नाव, अमृत विचार। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर निजी कार से दबिश देकर लौट रही एसओ औरास की कार में बिहार से मांस लादकर नोएडा जा रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें एसओ सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। एसओ को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि करीब डेढ़ माह पूर्व लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर अटिया गांव के पास गोवंशों से भरे ट्रक का अचानक एक्सल टूट गया था। जिसे चालक व परिचालक छोड़कर भाग गए थे। सूचना पर औरास पुलिस व पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। इसके बाद ट्रक से पुलिस ने 20 गोवंशों को ट्रक से उतरवा कर नगर स्थित कान्हा गौशाला में सुरक्षित कराया था।

इसके बाद औरास पुलिस ने पशु अधिनियम के तहत अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए औरास एसओ रेखा सिंह निजी कार से सुल्तानपुर जिले में दबिश देने गुरुवार रात चार सदस्यीय टीम बनाकर गई थीं। शुक्रवार सुबह 5 बजे एसओ लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से औरास थाना लौट रही थीं। जैसे ही वे औरास थानांतर्गत अटिया टोलटैक्स के पास पहुंची तभी चालक को झपकी आ गई। जिससे आगे चल रहे कंटेनर में एसओ की कार पीछे से घुस गई।

कंटेनर बिहार प्रांत के फारबिसगंज दादरी से एनटीपीसी कंटेनर में मीट लादकर ग्रेटर नोएडा जा रहा था। टक्कर लगने से कार सवार एसओ रेखा सिंह के सिर में चोट लग गई। वहीं उनके साथ रहे चालक व तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल एसओ को लखनऊ के एक निजी अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, कंटेनर चालक मंसूर पुत्र मंजूर अली को पुलिस ने हिरासत में लेकर कंटेनर को थाने में खड़ा कराया है। 

फोर व्हीलर वाली लेन पर चल रहा था कंटेनर 

हादसे का प्रमुख कारण यह रहा कि कंटेनर एक्सप्रेस-वे पर बनी ट्रक वाली लेन में न चलकर फोर व्हीलर वाली लेन में चल रहा था। जिसके चलते एसओ की कार उसमें पीछे से घुस गई।

ये भी पढ़ें- SP MLA Irfan Solanki: आगजनी मामले में इरफान, रिजवान समेत पांच दोषियों को सात साल की सजा...विधायकी गई, प्लॉट आगजनी के बाद से जेल में है बंद

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा