संपत्ति के लालच में जबरन निकाह करने का दबाव, पुलिस ने दर्ज किया केस
बाराबंकी, अमृत विचार। जमीन पाने के लिए एक अविवाहित युवती पर जबरन विवाह के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
सतरिख थाना क्षेत्र के चंदौली उमरपुर गांव निवासी महिला अजमेरुल निशा पुत्री अय्यूब ने पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में बताया कि उसके माता-पिता की देहांत होने के बाद अपनी मौसी के साथ नानी के साथ घर पर ही रह रही थी। नानी के और कोई वारिस नहीं था नानी की देखभाल मौसी मुन्नी और वह स्वयं करती थी। नानी अपने रहते चल अचल संपत्ति उसके व मौसी मुन्नी के नाम वसीयत कर दी थी। वसीयत के कुछ समय बाद मौसी मुन्नी की ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। एक दशक पूर्व मोहर्रम अली पुत्र मुमताज निवासी सिकरी थाना टिकैत नगर के रहने वाला व्यक्ति टेंपो चलाता था। इस दौरान मौसी और मोहर्रम अली से मुलाकात हुई। तब मोहर्रम अली की शादी हो चुकी थी। जिनके सन्तानें भी थी। जमीन की लालच में मौसी को बहला फुसला कर अपनी पत्नी बताने लगा। संपत्ति अपने नाम कराने के लालच में हर संभव प्रयास किया।
फरवरी 2022 को मौसी की ट्रेन दुर्घटना में मृत्यु के बाद संपत्ति के लिए न्यायालय में उसके व उसके परिवार वालों के विरुद्ध झूठा हत्या का मुकदमा भी किया। मोहर्रम अली कूट रचित दस्तावेज भी तैयार कर रहा है। सफलता न मिलने पर अब पीड़िता की शादी अपने लड़के शाहरुख खान से करने का दबाव बना रहा है। थानाध्यक्ष अमर चौरसिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है
ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़: ग्राम प्रधान की गला रेत कर नृशंस हत्या, कार में मिला रक्त रंजित शव
