लखनऊ : सिर पर डंडे से वार कर दुपट्टे से कसा था बेटी का गला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

युवक से मोबाइल पर बात करना बना हत्या का कारण, हत्यारोपी पिता और दादी को भेजा जेल

लखनऊ, अमृत विचार।  मोहनलालगंज क्षेत्र निवासी किशोरी की हत्या उसके पिता ने सिर पर डंडा मारने के बाद उसी के दुपट्टे से गला घोंट कर की थी। हत्या का कारण किशोरी का किसी युवक से मोबाइल पर बात करना रहा। हत्या के बाद शव को घर के पीछे पशुबाड़े में दफना दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को पिता और दादी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

डीसीपी दक्षिणी तेज स्वरूप सिंह के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 मई को देर रात पिता ने किशोरी के सिर पर डंडा मारने के बाद, उसी के दुपट्टे से गला कस कर हत्या कर दी थी। हत्या में किशोरी के पिता के अलावा उसकी दादी भी शामिल थी। आरोपियों ने हत्या के बाद एक दिन शव को घर में रखा। अगले दिन 6 मई की शाम दोनों ने घर के पीछे पशुबाड़े में गड्ढा खोदकर शव दफन कर दिया था। मां मायके से घर लौटी तो बेटी घर पर नहीं दिखी। उसने किशोरी के आरोपी पिता और दादी से जानकारी ली, तो उन्होंने किशोरी को किसी युवक के साथ भागने की बात कही।

इसके बाद उसने गुमशुदगी दर्ज कराई। आरोपी करीब तीन दिन तक पुलिस को गुमराह करता रहा। घर से निकलने की पुष्टि न होने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की जुर्म स्वीकार किया था। इसके बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया तो उसमें भी हत्या की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि आरोपी पिता और हत्या में सहयोग करने वाली किशोरी की दादी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें -Kangana Ranaut Slapped : ...तब कहां थे नैतिकताएं पढ़ाने वाले लोग, CISF महिला के सपोर्ट में उतरे पहलवान बजरंग पूनिया

संबंधित समाचार