प्रयागराज : बिजली चोरी पकड़ने पहुंचे अधिकारियों से मारपीट- अभद्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

होटल संचालक व संविदा कर्मी समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

नैनी, प्रयागराज, अमृत विचार।  औद्योगिक क्षेत्र के महुआरी गांव के समीप गुरुवार को बिजली चोरी की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों के साथ दबंगों ने दिन दहाड़े एसडीओ और अवर अभियंता के साथ जमकर मारपीट की। मामले में विद्युता विभाग के अधिकारियों की तहरीर पर पुलिस ने होटल संचालक व एक बिजली संविदा कर्मी समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम के निर्देश पर संबंधित उपखंड अधिकारी आशुतोष मिश्रा और अवर अभियंता संतोष कुमार गौतम मुंगरी फीडर के अंतर्गत बिजली चोरी की सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित महुआरी के समीप मीरजापुर-प्रयागराज हाईवे के निकट स्थापित श्रद्धा रेस्टोरेंट व डायमंड ओवाईओ होटल परिसर में जांच करने के लिए पहुंचे। परिसर में जांच के दौरान डायमंड होटल में लगे मीटर से छेड़छाड़ कर दो किलो वॉट कमर्शियल कनेक्शन पर लगभग 7 एसी, 20 फैन 2 एस एलईडी सहित अन्य उपकरण चलाया जा रहा था।

जब पूछताछ की गई तो मौके पर मौजूद राहुल सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह, हेमंत सिंह और हिमांशु सिंह व उनके अन्य कई साथियों द्वारा सरेराह दिन के उजाले में दिन दहाड़े दबंगई दिखाते हुए घेराव कर जमकर अभद्रता और हाथा-पाई करने लगे। जब एसडीओ और जेई दोनों लोग वहां से अपनी जान बचाकर सरकारी वहान पर बैठ गए तो तीनों आरोपी अपने साथियों के संग वाहन  का दरवाजा खींचकर उस पर चढ़ते हुए दोनों अधिकारियों को घसीटते हुए बाहर निकाल लिए। एक बार फिर जमकर अभद्रता और मारपीट करने लगे। इस दौरान अवर अभियंता संतोष कुमार गौतम के हाथ से दबंगों ने मोबाइल छीन लिए और उसे जमीन पर फेंक दिए।

हालांकि किसी प्रकार दोनों अधिकारी उन दबंगों के चंगुल से आजाद हुए और सीधे औद्योगिक क्षेत्र थाने पर जाकर सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी राहुल सिंह, हेमंत सिंह और हिमांशु सिंह सहित अन्य के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र थाने में धारा 186, 323 व 504 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की जांच पड़ताल करने में जुटे हुए हैं। नामजद हेमंत सिंह बताया जाता है कि वह नैनी स्थित अरैल विद्युत उपकेंद्र में बतौर संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत है। वहीं उक्त दोनों अधिकारियों के साथ खुलेआम सरेराह दबंगों के द्वारा अभद्रता और मारपीट की घटना से विद्युत विभाग से संबंधित संगठनों के अलावा बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

ये भी पढ़ें -Kangana Ranaut Slapped : ...तब कहां थे नैतिकताएं पढ़ाने वाले लोग, CISF महिला के सपोर्ट में उतरे पहलवान बजरंग पूनिया

 

 

संबंधित समाचार