रामोजी समूह के अध्यक्ष रामोजी राव का निधन, कई दिनों से चल रहे थे बीमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। मीडिया जगत की जानी मानी हस्ती एवं रामोजी समूह के अध्यक्ष रामोजी राव का शनिवार सुबह यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। रामोजी समूह के चैनल में से एक ईटीवी तेलंगाना के अनुसार राव बीमार थे और पिछले कुछ दिनों से उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह चार बजकर 50 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। राव के पार्थिव शरीर को शहर के बाहरी इलाके में स्थित रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर ले जाया गया। 

ये भी पढे़ं- गुस्सा था तो एयरपोर्ट से बाहर सिविल ड्रेस में दिखाती...कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर बोले मीका सिंह 

 

संबंधित समाचार