Balrampur Hospital: डॉक्टर करते रहे ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन, मरीज बजाता रहा घंटी और सीटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने किया दुर्लभ ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

लखनऊ, अमृत विचार। बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों ने बुजुर्ग मरीज के दुर्लभ ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया है। डॉक्टर ऑपरेशन के दौरान रोगी के दिमाग की प्रतिक्रिया जानने के लिए उससे हाथ से घंटी और मुंह से सीटी बजवाते रहे। मरीज को आधी बेहोशी व ट्यूमर वाले हिस्से को सुन्न कर ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन में साढ़े तीन घंटे लगे हैं। आईसीयू में भर्ती मरीज स्वस्थ है। हाथ पैर चलने के साथ ही बातचीत कर रहा है।

बलरामपुर अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. विनोद तिवारी ने बताया कि लखनऊ निवासी रोगी रमेश चंद्र शुक्ला (79) के दिमाग के बाएं हिस्से में ट्यूमर था। यह हिस्सा दाहिना हाथ, पैर और बोलने को नियंत्रित करता है। ट्यूमर दिमाग के हिस्से को दबा रहा था। इससे मरीज को दिक्कत लगातार बढ़ रही थी।

डॉ. रमेश के मुताबिक पूरे बेहोसी मे ऑपरेशन करने से हाथ, पैर और बोलना मे फालिश पड़ने का खतरा था। लिहाजा मरीज को आधी बेहोशी व सुन्न करके ऑपरेशन किया। इस दौरान मरीज दाहिने हाथ से घंटी और मुंह से सीटी बजाता रहा। मरीज को दो साल से सिर दर्द और अनाप सनाप बोलता रहता था। दाएं हाथ व पैर के चलने और बोलने मे दिक्कत थी। निजी डॉक्टर ने ऑपरेशन में 10 लाख रुपये का खर्च बताया था, जबकि बलरामपुर में ऑपरेशन का कोई शुल्क नहीं लिया गया।

ऑपरेशन करने वाली टीम

डॉ. रमेश चंद्र, डॉ. एमपी. सिंह, डॉ. एएस चंदेल, डॉ. बीबी भट्ट, डॉ. शुभम, डॉ.गार्गी शुक्ला और नर्स निर्मला मिश्रा, उर्मिला सिंह, सुमन शुक्ला, दया व ओटी स्टाफ गिरीश, कृष और ऋषि।

यह भी पढ़ें:-तुम मेरे पीछे क्यों पड़ी हो..., पिटाई से आहत प्रेमिका ने पत्नी और बेटी के साथ मिलकर क्षेत्राधिकारी को पीटा, जानें पूरा मामला

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा