Bareilly News: संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में जिले में 3032 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा जिले में छह केंद्रों पर होगी। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और बरेली कॉलेज में बने केंद्रों पर परीक्षा में 3032 अभ्यर्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय के शोध निदेशालय के सभागार में शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की बैठक हुई।

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा झांसी विश्वविद्यालय के द्वारा 9 जून को आयोजित की जाएगी। बरेली कॉलेज में ए और बी ब्लॉक में दो केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 510 और 510 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा रुहेलखंड विश्वविद्यालय में चार केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें तीन केंद्रों पर 510-510 अभ्यर्थी और एक केंद्र पर 482 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश परीक्षा बीएड में शामिल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य द्वार से सुबह 8 बजे से प्रवेश कर सकेंगे। कोई भी अभ्यर्थी साथ में मोबाइल और अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं लाएगा।

शोध निदेशालय के सभागार में हुई बैठक में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नोडल समन्वयक, नोडल अधिकारी, नोडल समन्वयक (जिला), उप नोडल अधिकारी, जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त अपर जिलाधिकारी नगर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रतिनिधि, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के प्रतिनिधि, बरेली नोडल केंद्र के छह परीक्षा केंद्रों के केन्द्राध्यक्ष , पर्यवेक्षक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक सम्मिलित हुए। जिसमें केंद्रों की सामग्री और केंद्र व्यय आदि संबंधी चेक का वितरण किया गया।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: परिवार के सभी सदस्यों को लगाना होगा अंगूठा, तभी मिलेगा राशन

 

 

संबंधित समाचार