बलिया: चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित कार्बाइन, कारतूस और तीन अवैध तमंचा बरामद, दो गिरफ्तार
बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक प्रतिबंधित कार्बाइन, कारतूस और तीन तमंचा बरामद किये हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के तुर्ती पार मोड़ के निकट गुरुवार मध्य रात्रि चैकिंग के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पड़ोसी प्रांत बिहार के सिवान जिले के असांव थाना क्षेत्र के पचबेनिया निवासी गुलशन कुमार तथा सिवान के ही रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पतार गांव निवासी टुन्नु सिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपाधीक्षक फहीम कुरैशी ने शुक्रवार को बताया कि तलाशी में पुलिस ने उनके पास से एक प्रतिबंधित कार्बाइन, तीन अवैध तमंचे तथा सात कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय डंड संहिता की धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: मदरसा संचालक मौलाना फारूक की धारदार हथियार से मारकर निर्मम हत्या, गांव में तनाव
