प्रयागराज: 9 जून को 36 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, 16,300 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रज्जू भैय्या राज्य विश्वविद्यालय को बनाया गया है नोडल

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। रविवार 9 जून को होने वाली बीएड की प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके लिए जिले में बनाए गए 36 केंद्रों पर 16,300 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इस बार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। प्रयागराज और प्रतापगढ़ जनपद में होने वाली इस परीक्षा के लिए प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैय्या) राज्य विश्वविद्यालय को नोडल सेंटर बनाया गया है। जहां से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। 

राजकीय इंटर कालेज और एडेड के साथ राजकीय डिग्री कॉलेज और एडेड महाविद्यालयों जब भी केंद्र बनाया गया है। ठीक इसी तरह प्रतापगढ़ के सात केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। जिसमें 3500 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर विवेक कुमार सिंह के मुताबिक दोनों जनपदों में कुल 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर 2-2 आब्जर्वर तैनात किये गये है। हर केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट भी मौजूद होंगे। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: मदरसा संचालक मौलाना फारूक की धारदार हथियार से मारकर निर्मम हत्या, गांव में तनाव

संबंधित समाचार