मुरादाबाद: खेत पर पराली एकत्र करने गए किसान का शव मिला, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। बिलारी थाना क्षेत्र में खेत पर पराली लेने गए किसान का शव देर शाम मिला। किसान के घर न लौटने पर जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो गन्ने के खेत की मेढ़ पर उसका शव मिला। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शरीर पर भी कोई चोट के निशान नहीं …

मुरादाबाद,अमृत विचार। बिलारी थाना क्षेत्र में खेत पर पराली लेने गए किसान का शव देर शाम मिला। किसान के घर न लौटने पर जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो गन्ने के खेत की मेढ़ पर उसका शव मिला। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शरीर पर भी कोई चोट के निशान नहीं थे। सूचना पर आला अफसर फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।

मामला बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम सातारा का है। गांव निवासी जाबिर उर्फ कल्लू(35 वर्ष) किसान था। मंगलवार की दोपहर वह परिजनों से यह कहकर गया था कि धान के खेत से पराली एकत्र करने जा रहा है। इसके बाद वह वापस नहीं आया। देर शाम होने पर जब परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने जाबिर की तलाश करना शुरू कर दिया।

बताते हैं कि उसके बच्चे जब धान के खेत के बराबर में गन्ने के खेत पर तलाश करते हुए पहुंचे तो मेढ़ पर उसका शव देखकर चीख निकल गई। बच्चों ने भागकर परिजनों के अलावा ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ देर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। लिहाजा फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि मृतक के चार बच्चे हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज