उन्नाव में बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल, युवक से की गालीगलौज फिर मारा थप्पड़, महिलाओं को भी दीं भद्दी-भद्दी गालियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के विधायक बृजेश रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह युवक को भद्दी भद्दी गालियां देने के साथ ही उसके साथ थप्पड़ों से मारपीट कर रहे हैं है। इसके साथ ही पास खड़ी महिलाओं को भी विधायक ने नही बक्शा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसकी निंदा की है। फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि अमृत विचार डॉट कॉम नहीं करता है।

बता दें मोहान विधानसभा से बीजेपी पार्टी से दूसरी बार विधायक बृजेश रावत का सोशल मीडिया पर 24 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक आम की बाग में बाइक पर बैठे युवक को थप्पड़ों से मारपीट कर जमकर गालियां दे रहें हैं। विधायक युवक की बाइक की चाबी निकाल कर उसका कलर पड़कर धमकी देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पास में ही खड़े एक युवक ने घटना का वीडियो बना लिया।  

जिस पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने यह बात विधायक को बताई तो विधायक ने वीडियो बनाने वाले युवक को भी गंदी-गंदी गालियां दी और बाग में खड़ी महिलाओं से भी अपशब्दों का प्रयोग किया। बताया जा रहा है कि विधायक अपने भाई की जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद विधायक बृजेश रावत से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके पहले भी विधायक के और वीडियो वायरल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Kannauj News: घर के अंदर मिला युवक का शव, बदबू आने पर हुई जानकारी, इलाके में फैली सनसनी

 

संबंधित समाचार