बरेली में 50 हजार में बेच दी उत्तराखंड की रहने वाली साली, फिर किया सामूहिक दुष्कर्म...SSP से लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां बरेली में रहने वाले जीजा ने उत्तराखंड की रहने वाली साली को अपनी मोहब्बत के जाल में फांसा लिया और शादी का झांसा देकर उसे बरेली ले आया। बरेली में लाकर उसे पचास हजार रुपए में बेच दिया। युवती के साथ खरीदने वाले  और उसके साथियों ने दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। 

ऊधमसिंह नगर के ग्राम शहदौरा पुलिस स्टेशन पुलभ‌ट्टा की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने बताया कि उसके बहनोई भोजीपुरा के ग्राम दीदार पट्टी के रहने वाले हैं। उन्होंने उसे शादी का झांसा दिया। उसने एक व्यक्ति निवासी भोजीपुरा के गांव तुलसीनगर से 50 हजार रुपये लेकर उसके घर छोड़ दिया। यह बात उसे पता नहीं चली। पीड़िता उसे अपना पति मानकर उस व्यक्ति के घर पर रहने लगी। 

पीड़िता ने बताया कि दो-चार दिन बीत जाने के बाद जिसने खरीदा था, वह कुछ लोगों को घर लेकर आया और उसके साथ संबंध बनाने को कहा। पीड़िता ने विरोध किया। इसके बाद उसने कहा कि मैं तुझे तेरे बहनोई से 50 हजार में खरीद कर लाया हूं। जैसा कह रहा हूं वैसा तुझे करना होगा। इसी दौरान सभी ने उसके साथ दुष्कर्म  किया वह रात में ही जैसे-तैसे भाग कर अपनी इज्जत व जान बचाकर मायके आ गई। एसएसपी से मामले की शिकायत कर कर्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- MJPRU: छात्रों को मिली राहत, स्नातक में प्रवेश के लिए अब 30 जून तक होंगे पंजीकरण

संबंधित समाचार