MJPRU: छात्रों को मिली राहत, स्नातक में प्रवेश के लिए अब 30 जून तक होंगे पंजीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 30 जून तक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। अब तक करीब 58 हजार पंजीकरण हुए हैं। अब महाविद्यालय भी 30 जून तक पंजीकरण कराकर मेरिट के आधार पर प्रवेश ले सकेंगे।

विश्वविद्यालय ने स्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण 15 मई से शुरू किए थे। इसके लिए अंतिम तिथि 9 जून निर्धारित की थी। अभी ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है और पंजीकरण भी काफी कम हुए हैं, इसलिए अब तिथि बढ़ा दी गयी है। इसके लिए पंजीकरण का शुल्क 150 रुपये निर्धारित किया गया है। कुलसचिव संजीव कुमार ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: दबंगों ने देवस्थान की जमीन पर रातों-रात कब्जा कर बनाई बाउंड्रीवाल, 8 लोगों पर FIR

संबंधित समाचार