महाराष्ट्र में खाई में गिरी बस, पांच की मौत 34 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में बुधवार को तड़के एक बस के खाई में गिर जाने की घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि 34 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के कोंडईबारी घाट में तड़के …

मुंबई। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में बुधवार को तड़के एक बस के खाई में गिर जाने की घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि 34 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के कोंडईबारी घाट में तड़के सवा तीन बजे उस समय हुई जब यह बस मलकापुर से सूरत जा रही थी। प्रारंभिक खबरों के अनुसार चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद यह 30 फुट गहरी खाई में गिर गयी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं स्थानीय लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में पांच लागों की मौत हो गयी जबकि 34 अन्य घायल हो गये हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

संबंधित समाचार