टायर फटने से पलटी खरबूजे से लदी मिनी ट्रक, तीन घायल
सुलतानपुर, अमृत विचार। बाराबंकी से खरबूजे लाद गाजीपुर जा रही मिनी ट्रक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से पलट गई। ट्रक पलटने से चालक तो बच गया लेकिन ट्रक में बैठ तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायलों को अस्पताल भेज ट्रक को किनारे करवा यातायात बहाल करवा दिया है।
बाराबंकी से खरबूजे लाद मिनी ट्रक तीन लोगो के साथ पूर्वांचल एक्स्प्रेस वे के रास्ते गाजीपुर जा रही थी। रविवार की अल सुबह जैसे ही वह लोग अखण्ड नगर थाना क्षेत्र के 183.3 माइल स्टोन पर पहुंचे तभी ट्रक का टायर फट गया। टायर फटने अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गई चालक तो बच गया ट्रक में बैठे तीनो घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रभु नाथ यादव ने घायलों को एंबुलेंस में पवई अस्पताल भेजा। साथ ही पलटी हुई ट्रक को सीधा करवा पीली पट्टी में खड़ी करवा यातायात बहाल करवा दिया। घायलों की पहचान गाजीपुर जिले के अहिया पूरवा, जंगीपुर निवासी संजय यादव,राजाईपुर निवासी उमाशंकर यादव,शिवपुर निवासी रविंद्र कुशवाहा के रुप में हुई है। घायलों का पवई के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें -अमेठी में बड़ा सड़क हादसा, मां-बेटे समेत 5 की मौत, छह लोग घायल
