बरेली: प्रधानमंत्री और पूर्व सांसद पर की अभद्र टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आंवला के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप पर टिप्पणी की है। मामले में जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना निवासी आरेंद्र मिश्रा ने एसएसपी को बताया कि सात जून को गांव करैली निवासी निजाम अंसारी ने पीएम मोदी और पूर्व सांसद पर अमर्यादित पोस्ट की थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोहाड़ापीर के रहने वाले सफदर इस्लाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करता नजर आ रहा है। लोगों ने इस मामले की शिकायत एक्स पर की है। आरोपी निजी हॉस्पिटल में काम करता है। प्रेमनगर इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढे़ं- बरेली: पुलिस और गौतस्करों में मुठभेड़ एक गौ तस्कर को लगी गोली, तीन गिरफ्तार
