बीएड संयुक्त परीक्षा में भाभी के स्थान परीक्षा देती युवती पकड़ी गई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त परीक्षा में रविवार को एक युवती अपनी भाभी के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ी गई। पेपर के दौरान उसे जांच मे पकड़ लिया गया। इस परीक्षा में 88.9 फीसदी छात्र–छात्राओं ने हिस्सा लिया है। 

उत्तर प्रदेश के बीएड कालेजों में प्रवेश के लिए होने वाली यूपीबीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को प्रयागराज में हुई। इसके लिए 36 केंद्रों बनाए गए थे। पहली पाली परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक चली। प्रथम पेपर में सामान्य ज्ञान और भाषा से  संबंधित प्रश्न पूछे गए। परीक्षा में पंजीकृत 16300 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इसमें से 14357 (88.09 प्रतिशत) उपस्थित रहे, जबकि और 1923 (11.92 प्रतिशत) परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। परीक्षा के दौरान काफी सख्ती रही और परीक्षार्थियों की फेस रिकगनिशन साफ्टवेयर के जरिए पहचान सुनिश्चित की गई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो-दो आब्जर्वर नियुक्त किए गए थे। 

परीक्षार्थियों के अनुसार प्रथम प्रश्नपत्र मध्यम श्रेणी का रहा। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शुरू हो गई है। इसमें एप्टीट्यूड टेस्ट और संबंधित विषय की परीक्षा हुई। फाफामऊ के राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में एक युवती अपनी भाभी के स्थान पर परीक्षा दे रही थी। जांच के दौरान उसे पकड़ लिया गया।

यह भी पढ़ेः लखनऊः ईशान ने जेईई एडवांस में हासिल की 346वीं रैंक

 

संबंधित समाचार