इटावा: हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत, मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा, अमृत विचार। सेंट्रल जेल के जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी सिंह ने बताया कि जिला कन्नौज के थाना ठठिया क्षेत्र के गांव पथरपुर के रहने वाले 69 वर्षीय राम प्रकाश पुत्र द्वारिका प्रसाद को कल्याण थाना क्षेत्र में हुए एक हत्या केस में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। कानपुर नगर की जेल से एक अक्टूबर 2023 को उसे सेंट्रल जेल में भेजा गया था।  

शनिवार की शाम को अचानक पेट दर्द तथा सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई। उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें -PM मोदी की नई सरकार पर जमकर बरसे आप नेता संजय सिंह, कहा-एक साल भी नहीं चलेगी

संबंधित समाचार