लखनऊ : योगी ने 'एक्स' पर मोदी को दीं शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ : तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। योगी ने अपने एक्स हैंडल से मोदी को शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले योगी रविवार को नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे।

उन्होंने लिखा, 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं, आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। आपकी अविराम साधना का ही प्रतिफल है कि पिछले 10 वर्षों में राष्ट्र का नव उत्थान हुआ है।

गरीब, महिला, युवाओं के साथ ही देश के वंचित वर्ग का जीवन आसान हुआ है। योगी ने लिखा, प्रधानमंत्री का यह कार्यकाल निःसंदेह आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत की संकल्पना को साकार करते हुए भारत को विश्व में महाशक्ति के रूप में स्थापित करने वाला सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ेः लखनऊः ईशान ने जेईई एडवांस में हासिल की 346वीं रैंक

संबंधित समाचार