Bareilly News: महिला ने पंखे में फंदा लगाकर दी जान, मायके पक्ष के लोगों ने अस्पताल में किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज क्षेत्र की महिला ने कमरे में लगे पंखे के कुंडे में दुपट्टे का फंदा लगाकार आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना निवासी यशवीर सिंह सीबीगंज क्षेत्र स्थित कैंफर फैक्ट्री में काम करते हैं। वह पत्नी आरती सिंह (38) के साथ फैक्ट्री कैंपस में ही बने मकान में रहते हैं। बताया गया कि उनका आए दिन पत्नी के साथ गृह क्लेष होता रहता था।

इससे परेशान होकर आरती ने रविवार शाम करीब सात बजे पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बाहर गया पति वापस लौटा तो कुंडे से लटका शव देख उसके होश उड़ गए। उसने फौरन बदायूं रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पत्नी को एडमिट कराया। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इसकी जानकारी मायके वालों को होते ही वे अस्पताल पहुंच गए. वहां पहुंच कर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिए। साथ ही पति पर प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया। हंगामा बढ़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया।

सुभाषनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार राय ने बताया कि महिला ने सीबीगंज क्षेत्र में फंदा लगाया था, जिसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं- बरेली: हेपेटाइटिस के मरीजों को लखनऊ और दिल्ली की नहीं लगानी पड़ेगी दौड़, अब जिला अस्पताल में होगी वायरल लोड की जांच

 

संबंधित समाचार