Kanpur Dehat News: मजूदर ने ट्रेन के आगे छलांग...मौत, परिजन बोले- इस बात को लेकर चल रहा था परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में बीमारी से परेशान मजदूर ने ट्रेन से कटकर दी जान

कानपुर देहात, अमृत विचार। तिलौंची स्टेशन के पास सोमवार सुबह मंगटा गांव के एक युवक का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। प्रथमदृष्टया बीमारी से परेशान होकर ट्रेन से कटकर आत्महत्या की बात सामने आ रही है।

गजनेर थाना क्षेत्र के मंगटा गांव निवासी शैलेंद्र (26) मजदूरी करता था। वह क्षय रोग से पीड़ित चल रहा था। जिससे वह काफी परेशान रहता था। रविवार रात में बिना बताए घर से चला गया था। सोमवार की सुबह उसका रक्तरंजित शव कानपुर-झांसी रेल लाइन के तिलौंची रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर खंभा नंबर 1310/23 के पास पड़ा मिला। 

वहां से निकल रहे ट्रैकमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन से भेजे गए मेमो पर गजनेर एसओ व मंगटा चौकी प्रभारी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। हादसे की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया और मृतक की मां ननकी बदहवास हो गई। जबकि भाई अजीत, विनय, मनीष समेत अन्य परिजन बिलखते रहे। 

गजनेर थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि प्रथमदृष्टया बीमारी से परेशान होकर युवक के किसी ट्रेन से कटकर जान देने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur के VIP चोर: आधी रात XUV से आए, बकरी को कार में रखा और हो गए रफूचक्कर...CCTV में वारदात कैद

संबंधित समाचार