Kannauj Crime: सौतेले पिता ने किशोरी से कई बार किया दुष्कर्म...गुजरात ले जाकर धमकाया, FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में सौतेले पिता ने किशोरी से कई बार किया दुष्कर्म

कन्नौज, अमृत विचार। किशोरी का सौतेला पिता लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मां को इस बात की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। इस पर मां-बेटी के साथ मारपीट की और साथ लेकर गुजरात चला गया। वहां से किसी तरह से छूटकर आई पीड़िता व मां ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।

ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। जिसकी 13 साल पहले हुई दुर्घटना में मौत हो गई। उससे उसके एक पुत्री हुई थी। जिसकी आयु इस समय 13 साल है। 

पति की मृत्यु के कुछ समय बाद उसने ठठिया क्षेत्र के गांव निवासी एन्य व्यक्ति के साथ दूसरी शादी कर ली। उससे उसके चार बच्चे हैं। पति ने चार साल पहले एक अन्य महिला से दूसरी शादी कर ली थी। जिसके कोई संतान नहीं है। पति दोनों पत्नियों व पांचों बच्चों के साथ ही रहता है। 

आरोप लगाया कि पति लगातार उसकी बड़ी पुत्री से दुष्कर्म करता रहा और जब उसने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज मारपीट करके तीन माह पहले गुजरात ले गया। इससे वह मामले की शिकायत न कर सके। वहां भी पुत्री के साथ दुष्कर्म करता था। जिसका विरोध कर किसी तरह से 15 दिन पहले बेटी को लेकर अपने गांव आ गई। अब पति भी गुजरात से आ गया है। 

रविवार को भी उसने बेटी के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। ठठिया थानाध्यक्ष किशनपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी की डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur के VIP चोर: आधी रात XUV से आए, बकरी को कार में रखा और हो गए रफूचक्कर...CCTV में वारदात कैद

संबंधित समाचार