बाराबंकी में चूल्हे की चिंगारी से स्वाहा हुए छप्परनुमा चार घर, कई घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निंदूरा/ बाराबंकी, अमृत विचार। खाना बनाते समय अचानक लगी आग से चार मकान जलकर राख हो गए। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आंकलन किया।

कुर्सी के आगासंड़ पंचायत में आबादी के बाहर कुछ बाहरी जिलों से आए चौहानों की नई बस्ती बसी है। इस बस्ती में अधिकांश मकान छप्पर नुमा बने हुए हैं। इन मकानों में रहने वाले ज्यादातर लोग मेहनत मज़दूरी कर जीवन यापन करते हैं। सोमवार सुबह इसी गांव निवासी वशिष्ठ की पुत्री चूल्हे पर खाना बना रही थी। खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर पर जा गिरी। छप्पर पर गिरी चिंगारी ने आग पकड़ ली। मौजूद लोगों ने आग की लपट देखी तो घर से सामान निकालना शुरु किया लेकिन तब तक आग ने सब कुछ चपेट में ले लिया और सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। तेज चलती हवा ने आग में घी का काम किया और यहां से निकली आग की चिंगारी पड़ोस के अमरनाथ चौहान, श्रीराम चौहान व मनोज चौहान के मकानों चपेट में ले लिया। 

23 - 2024-06-10T185112.816

सूचना पर घंटों बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक मकानों में रखी लाखों की गृहस्थी जल कर राख हो गई। ग्राम प्रधान आगासंड़ की सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी। ग्राम  प्रधान राज किशोर ने बताया कि अग्नि पीड़ितों के खाने ,पीने की व्यवस्था की जा रही है।

ये भी पढ़ें -श्रावस्ती: बुद्ध की तपोस्थली पर राजा सुहेलदेव विजय दिवस मनाया गया

संबंधित समाचार