कासगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फंदे पर झूलता मिला शव
कासगंज, अमृत विचार। थाना सिढपुरा क्षेत्र के गांव खरगातीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। शव फंदे पर झूलता मिला है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
जिला एटा के थाना जसरथपुर के गांव दहेलियां कोट निवासी अमरचंद्र ने अपनी पुत्री रागिनी का विवाह लगभग चार वर्ष पूर्व हेमकरण के पुत्र इंद्रजीत के साथ किया था। बीते दिन संदिग्ध परिस्थितियों में रागिनी की मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में छत पर लगे पंखे पर झूलता मिला। घटना की जानकारी किसी भी तरह रागिनी के पिता को गांव दहेलियां में मिली।
वह परिजनों और शुभचिंतको के साथ बेटे की ससुराल पहुंचे। शव को देखकर विलाप करने लगे। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सिढपुरा के इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता ने अनहोनी की आंशका जताई है। जबकि गांव में चर्चा थी कि महिला ने गृहक्लेश के चलते खुदकुशी की है।
पहुंची फोरेंसिक टीम, जुटाए साक्ष्य
एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जिले की फोरेंसिक टीम गांव खरगातीपुर पहुंची। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना से संबंधित फोटो ग्राफर और साक्ष्य एकत्रित किए हैं। जिन्हे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएंगा।
सीओ ने किया निरीक्षण
पटियाली के सीओ विजय राणा घटना की जानकारी पर गांव में पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की। सीओ ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया खुदकुशी का प्रतीक हो रहा है। परिजन यदि तहरीर देंगे तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढे़ं- कासगंज: अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने वीडीओ को दिया ज्ञापन, मुख्यमंत्री से मांगों को पूरा किए जाने की लगाई गुहार
